अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

“तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे” प्रेस क्लब ऑफ कुम्हारी एवं कराओके म्यूजिकल ग्रुप की साझा प्रस्तुति

देर रात तक लोगों ने रफी के गीतों का आनंद लिया

कुम्हारी। भारतीय सिने जगत में संगीत और गीत में अपने मधुर आवाज से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले संगीत जगत के अमर गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ़ कुम्हारी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष यह आयोजन स्थानीय कलाकारों के कराओके म्यूजिकल ग्रुप के साथ मिलकर मो. रफी को उनके गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए इस बार इस आयोजन को ग्रीन पार्क में रखा गया था।

आयोजन में अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद कुम्हारी की अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा ,उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत, समाजसेवी ललित अग्रवाल (रायपुर) एवं पत्रकार ललित साहू (दुर्ग) उपस्थित थे । सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने मो. रफी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की कार्यक्रम की शुरुआत मो. रफी के अमर गीत तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे थीम सांग से हुई जिसे किशन राठौड़ ने अपने सुमधुर स्वर में गाकर संगीत यात्रा का शुभारम्भ किया ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इसके पश्चात नगर के प्रतिभाशाली गायकों ने जिनमे डॉ. अविनाश गुप्ता, रामकुमार सोनी, अशोक राठी, अर्नब सूर, प्रकाश गज्जर, कु. अंजना सिंह, अवधेश शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, के. रवि, धर्मेन्द्र राव, के. प्रकाश, संतोष सोनी, राजेश निषाद, मो. रऊफ, जितेंद्र कुशवाहा, शैलेन्द्र खरे एवं रविन्द्र कुमार थापा ने अपने गायन कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस आयोजन में रायपुर से पधारे समाजसेवी ललित अग्रवाल ने अपनी उम्दा प्रस्तुति से श्रोताओं की भरपूर तालियां बटोरी। देर रात तक चले इस सुरीले संगीत का आनंद लेते हुए बड़ी संख्या में श्रोताओं ने अपनी उपस्थिति दी। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष विक्रम शाह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस संगीतमय आयोजन में रायपुर, दुर्ग और भिलाई के पत्रकार भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!