रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की अग्रिम किस्त से बहनों के चेहरे पर आई खुशी : कल्पना नारद साहू
पाटन। प्रदेश की हर महिला आर्थिक रूप से सशक्त हो और उनके चेहरे पर मुस्कान रहे, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यही संकल्प है। उनकी दूरदर्शी सोच और संवेदनशीलता के कारण आज गांव-गांव की महिलाएं स्वावलंबन की नई मिसाल कायम कर रही हैं। यह बात जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने कही।
श्रीमती साहू ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं न केवल अपने सपनों को नई उड़ान दे रही हैं, बल्कि अपने साथ गांव की अन्य महिलाओं को जोड़कर उन्हें भी आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। बिहान के माध्यम से ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।




श्रीमती साहू ने कहा कि इस बार रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा महतारी वंदन योजना की किस्त समय से पहले जारी किए जाने से प्रदेश की बहनों में खुशी का माहौल है। त्यौहार से पहले मिली अग्रिम सहायता राशि से महिलाएं रक्षाबंधन की तैयारियां करने और अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने में इसका उपयोग करेंगी।
अपनी सफलता और आर्थिक स्वावलंबन पर खुशी व्यक्त करते हुए महिलाओं ने कहा कि पहले परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन सरकार की योजनाओं ने उनके हाथों को हुनर और मन को आत्मविश्वास दिया है। महतारी वंदन योजना की अग्रिम राशि ने रक्षाबंधन के पर्व को और भी खास बना दिया है।
महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक सच्चे भाई की तरह प्रदेश की बहनों की चिंता की है। सरकार की योजनाओं और सहयोग से आज वे आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं।त्यौहार से पहले मिला अग्रिम तोहफा



