शिक्षक दिवस पर होगा गुरु सम्मान समारोह, शिक्षकों के सम्मान के साथ मनाया जाएगा पावन अवसर
पाटन। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के पावन अवसर पर शिक्षक दिवस एवं गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों का सम्मान कर उनके शिक्षा एवं समाज निर्माण में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 05 सितंबर 2026, शनिवार को प्रातः 11 बजे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय प्रांगण, पतोरा (पाटन), जिला-दुर्ग में आयोजित होगा।
समारोह में मुख्य अतिथि माननीय श्री शिव कुमार पांडे जी, पूर्व कुलपति पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री ओमप्रकाश वर्मा जी, विवेकानंद आश्रम शिक्षा विद् रायपुर करेंगे।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में माननीय सैय्यद फाजिल जी (शिक्षाविद् रायपुर), माननीय श्री सीताराम वर्मा जी (समाज सेवक पाटन) एवं माननीय श्री मीर अली मीर जी (कवि रायपुर) उपस्थित रहेंगे।
समारोह के आयोजक एवं आमंत्रणकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक श्री भूपेश बघेल हैं। कार्यक्रम में राघव म्यूजिकल ग्रुप कोटगांव, कुरूद, जिला धमतरी द्वारा भजन प्रस्तुति भी दी जाएगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी प्रबुद्धजनों, शिक्षकों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।



