अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
संत शिरोमणि गुरु बालकदास साहेब की जयंती एवं सतनाम संदेश शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल ने 04 सितंबर को पाटन में आयोजित संत शिरोमणि गुरु बालकदास साहेब जी की जयंती एवं सतनाम संदेश शोभायात्रा में शामिल होकर गुरु बालकदास साहेब जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु बालकदास साहेब जी ने समाज को सत्य, सद्भाव, समानता और भाईचारे की राह दिखाई। उनके विचार एवं संदेश आज भी सामाजिक एकता, सद्भाव और मानव कल्याण के लिए सभी को प्रेरित करते हैं।
इस दौरान श्री बघेल ने गुरु सौरभ साहेब से भेंट-मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिवादन किया। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष संत राम कुर्रे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सतनामी समाज के बंधु उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने गुरु बालकदास साहेब के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।



