अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिक्षक दिवस पर मगरघाटा के शिक्षकों का हुआ सम्मान, अमृत सिंह राजपूत ने शाल-श्रीफल भेंटकर किया अभिनंदन

अमलेश्वर। शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के युवा नेता दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस महासचिव अमृत सिंह राजपूत द्वारा पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला मगरघटा के शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री राजपूत ने शिक्षकों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

अमृत सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका त्याग और समर्पण सदैव अनुकरणीय है। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा प्रदान करते हैं। शिक्षक द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही हम अपने जीवन में विकास और समृद्धि का रास्ता तय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अमूल्य है। शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम में शिक्षकों के अलावा प्रमुख रूप से राजेंद्र यदु, छोटू यादव एवं मुकेश ध्रुव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!