अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तहसील साहू संघ पाटन का तीज महोत्सव 6 सितंबर को, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखेगी झलक

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में महिला प्रकोष्ठ संयोजिका के नेतृत्व में 6 सितंबर 2026 को तहसील स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने तहसील के सभी पांचों परिक्षेत्र के पदाधिकारियों, 99 इकाइयों के पदाधिकारियों सहित समस्त सामाजिक बंधुओं से तीज महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने 99 इकाइयों की महिला पदाधिकारियों एवं सामाजिक बहनों को विशेष रूप से आमंत्रित करते हुए कहा कि तीज मिलन समारोह 2026 में महिलाओं के लिए विविध आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेल, गीत-संगीत, पारंपरिक व्यंजनों की बगिया सहित भक्त माता कर्मा की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तीज महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर है। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी इसकी गरिमा को और बढ़ाएगी।

लालेश्वर साहू ने बताया कि कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रामशिला साहू एवं जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश साहू संघ महिला संयोजिका श्रीमती दिव्या कलिहारी करेंगी। विशेष अतिथियों में सुश्री शिल्पा साहू, सह-संयोजिका महिला प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ, श्रीमती कल्पना नारद साहू, जिला पंचायत सभापति, श्रीमती चंद्रिका साहू, कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश साहू संघ, श्रीमती मंजू साहू, उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती ललेश्वरी साहू, महिला संयोजिका जिला साहू संघ तथा श्रीमती दामिनी राकेश साहू, जनपद सदस्य पाटन शामिल होंगी।

तहसील साहू संघ पाटन ने समस्त सामाजिक बंधुओं एवं विशेषकर महिलाओं से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर तीज महोत्सव 2026 को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!