अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी में नर्सिंग इंचार्ज मंजू नागरे को दी गई भावभीनी विदाई

कुम्हारी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्सिंग इंचार्ज श्रीमती मंजू नागरे के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह में धमधा ब्लॉक के प्रभारी डॉ. प्रफुल्ल धीवर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी में पदस्थ डॉ. विभाष ओझा, BETO गोविंद सिंह, एस.आर. रंगारी, संतोष कुंजाम एवं श्रीमती गरिमा बगीचा सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने श्रीमती मंजू अंगारे के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों एवं उनके सहयोगात्मक व्यवहार को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में उनके द्वारा दी गई सेवाएं एवं योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

समारोह के दौरान सभी ने श्रीमती मंजू नागरे को शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए सुख, समृद्धि एवं सफलता की कामना की।

उक्त जानकारी सुपरवाइजर अरुण वर्मा द्वारा मीडिया को दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!