अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

चन्दमणी मनहर ने बी.एड. में 98.3 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया ग्राम चीचा का गौरव

पाटन। ग्राम पंचायत चीचा ,पाटन निवासी चन्दमणी मनहर, पिता रामसिंह मनहर ने आईसीएफ विश्वविद्यालय रायपुर (कुम्हारी) से बी.एड. संकाय में सत्र 2024-26 के दौरान अध्ययन करते हुए 98.3 प्रतिशत अंक हासिल कर बी.एड. की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित ग्राम चीचा में खुशी का माहौल है।

चन्दमणी मनहर ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सदस्यों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है। बताया गया कि वह प्रारंभ से ही मेहनती एवं पढ़ाई के प्रति समर्पित रही हैं। निरंतर मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप उन्होंने बी.एड. में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

चन्दमणी मनहर ग्राम चीचा युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष कुमार मनहर की बड़ी बहन हैं। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामवासियों, समाज के लोगों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!