अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेवा संकल्प अभियान: सेलूद में एकात्मता और कृतज्ञता का भव्य महापर्व, 1008 दीपों से जगमगाया अटल डिजिटल सेवा केंद्र

सेलूद/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस तथा उनके 25 वर्षों के बेमिसाल सार्वजनिक जीवन व जनसेवा के उपलक्ष्य में संपूर्ण देश के साथ-साथ दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में भी उत्सव जैसा माहौल देखा गया। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सेलूद स्थित ‘अटल डिजिटल सेवा केंद्र’ के प्रांगण में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का अति-भव्य और गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। संध्या 7 बजे जैसे ही ढलती शाम के साथ मंत्रोच्चार और शुभ-संकल्प ध्वनियों के बीच दीप प्रज्वलन प्रारंभ हुआ, पूरा प्रांगण 1008 दीयों की स्वर्णिम ज्योति से आलौकिक हो उठा।

1008 दीपों की ज्योति के साथ जनसेवा के प्रति कृतज्ञता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की लोककल्याणकारी नीतियों और विभिन्न केंद्रीय व राज्य स्तरीय योजनाओं से लाभान्वित परिवारों द्वारा देश के प्रति अपनी निष्ठा व आभार प्रकट करना था। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, कृषक उन्नति योजना, आयुष्मान भारत कार्ड योजना तथा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले दर्जनों हितग्राहियों ने स्व-स्फूर्त भाव से इस दीपोत्सव में भाग लिया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

ग्रामीणों ने हाथ में दीये लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्र सेवा की मंगल कामना की। दीपों की पंक्तिबद्ध शृंखला ने पूरे अटल डिजिटल सेवा केंद्र परिसर को जगमग कर दिया l

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन केवल दीये जलाने का उत्सव नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही जन-कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की एक झलक है l

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हर्ष भाले शक्तिकेन्द्र प्रभारी, जनपद सदस्य (पाटन) श्रीमती चंद्रिका कलिहारी, सेलूद के सरपंच खिलेश मार्कण्डेय, उपसरपंच राकेश साहू एवं ग्राम पंचायत सचिव, हुपेन्द्र कुमार सचिव, आयुर्वेदिक औषधालय सेलूद से भावना पाल, रमेश देवांगन, खेमलाल साहू, पुनीत साहू, महेश्वर बंछोर, लवण बंजारे, जयंत साहू, जयप्रकाश साहू, कृष्णा साहू, टामन साहू, दिलेश्वर साहू, भोला राम साहू, लक्ष्मण वर्मा, लक्ष्मण साहू, उमेश देवांगन, एवं महेंद्र देवांगन ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

महिला शक्ति की अभूतपूर्व मिसाल’आशीर्वाद का दीया’ अभियान में सेलूद की महिला शक्ति बहनों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। महिलाओं ने पूरे भक्ति-भाव और उत्साह के साथ रंगोली सजाकर 1008 दीपों की मनमोहक संरचना तैयार की l कार्यक्रम में उपस्थित महिला प्रमुखों में गायत्री बंछोर, ललिता वर्मा, भोजेश्वरी साहू, शैल साहू, अनुपमा देवांगन, दीक्षा, दिलेश्वरी देवांगन, होमा देवांगन, और अन्नू साहू सहित गांव की सैकड़ों माताओं व बहनों ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर समूचे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इसके साथ ही साथ ग्राम सेलूद के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, आत्मानंद स्कूल, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, धान खरीदी केंद्र और औषधालय में भी आशीर्वाद का दिया जलाकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए दीर्घायु एवं स्वस्थ्य रहने का आशीर्वाद संदेश दिया गया l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!