प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई ने लाल बहादुर शास्त्री हाॅस्पिटल सुपेला में मरीजों को फल वितरित कर जलाए सैकड़ों आशीर्वाद के दीये

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला, भिलाई में मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके पश्चात अपने-अपने निवास एवं राजस्थान भोजनालय के पास, नंदनी रोड वार्ड क्रमांक 37 में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। साथ ही मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गईं।
कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष श्री अब्दुल समद कुरैशी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने का अवसर हम सभी के लिए गौरव का विषय है। सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मरीजों की सेवा एवं दीप प्रज्वलन के माध्यम से अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री परवेज़ सलमानी जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अनवर वहाब जी, श्री तारिक खान जी, श्री एला कोलवीन जी, श्री राजा गिल जी, श्री जावेद खान जी, श्री मो. आरिफ खान जी, कार्यसमिति सदस्य श्री अज़हर कुरैशी जी, श्री असलम खान जी, श्री शहबाज़ कुरैशी जी, श्री मो. शमी जी, कैंप मंडल अध्यक्ष श्री लवली सिंह जी सहित मोर्चे के सैकडो पदाधिकारी कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे







