सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत झीट में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

पाटन। ग्राम पंचायत झीट में 17 सितंबर 2026 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न जनहित एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों की ब्लॉक स्तरीय शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्कूली बच्चों ने रैली निकाल का स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने तथा आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, जनपद सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, ग्राम पंचायत सरपंच रूपेंद्र राजू साहू, दयानंद सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका अम्लेश्वर, महेंद्र जांगड़े मुख्य कार्यपालन अधिकारी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्वेता यादव, डालिम लता नाग कार्यक्रम अधिकारी G Ram G, नीलमनी चंदेल ब्लॉक समन्वयक एस बी एस, नरेश साहू समन्वयक एस बी एस ग्राम पंचायत सरपंच यशवंत वर्मा सहित समस्त पंच एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वच्छता दीदीयों का स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया गया।







