सेवा संकल्प अभियान के तहत बोरिद में 1101 आशीर्वाद के दीप जलाकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन
पाटन।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दरबार मोख़ली मंडल द्वारा ग्राम पंचायत बोरिद में मंडल स्तरीय “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर 1101 आशीर्वाद के दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। साथ ही ग्राम पंचायत परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री ज्योति प्रकाश साहू, मंडल महामंत्री डॉ. सुरेश साहू, मंडल कोषाध्यक्ष श्री राजू वर्मा, ग्राम पंचायत बोरिद की सरपंच श्रीमती सोनाली वर्मा ,मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती संतोषी देशलहरे, प्राधिकृत अध्यक्ष श्री संतोष घिरवानी, बूथ अध्यक्ष श्री तीरथ रात्रे, श्री हेमंत नायक सहित ग्राम पंचायत के पंच ,कर्मचारी, स्कूली बच्चे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया।







