सेजस रानीतराई स्कुल मे कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कैरियर काउंसलिंग मे बढ़व संगवारी संस्था के सदस्यों ने बच्चों को दिया मार्गदर्शन

रानीतराई : छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के तत्वाधान में लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजस में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया जिसमें विष्णु दत्त वर्मा सी ए ने बच्चों को बताया कि मानव जीवन में दो तरह के सोच का मानव मस्तिक होता है अलग अलग तरह से हमारा सोच और जीवन प्रणाली होता है किस तरीके से हम अपने जीवन को सही दिशा दे सके इसके लिए हमें स्वयं का आकलन करना जरूरी होता है और सही आकलन करने पर हमारा भविष्य भी आगे चलकर काफी अच्छा होता है स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए डॉ मीरा बघेल सेवानिवृत्ति सीएमओ जिला अस्पताल रायपुर ने बच्चों को बताया कि अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में बच्चों का जो ग्रोथ है वह थोड़ा कम है 17 साल तक उम्र में हमें ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए जिससे हमारा हाइट बड़े और ब्रेन भी उसी तरीके से डेवलप हो जिससे हम स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क की प्राप्ति कर सके शिवकुमार वर्मा पूर्व प्राध्यापक ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि 9वी से 12वीं तक का जो शैक्षणिक जीवन है वही हमारे भविष्य को निर्धारित करता है की शैक्षणिक काल में हमें बुरी संगतो से बचते हुए अपना कैरियर चुनना होता है आज नशा पान की लत में छोटी उम्र के बच्चे भी पढ़ रहे हैं जो की चिंतनीय विषय है हमें इन सब से दूर रहते हुए पढ़ाई पर जोर देना चाहिए।


राधेश्याम बघेल पूर्व सेवानिवृत्ति प्राध्यापक ने जीवन में संस्कार और अपनी कैरियर को कैसे हम दिशा दे सकते हैं उसे विषय में बहुत बारीकी से बच्चों को समझाया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आर एल ठाकुर सयुंक्त संचालक शिक्षा दुर्ग संभाग ने कुर्मी समाज पाटन द्वारा कैरियर काउंसलिंग के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन सभी स्कूल और कॉलेज में आयोजित किया जाना चाहिए जिससे बच्चों को समय रहते सही जानकारी और सही दिशा मिल सके।
विशेष अतिथि हरिशंकर वर्मा सेवा सेवानिवृत्ति उप संचालक शिक्षा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन को संवारने के लिए आर्थिक कमजोरी कभी बाधा नहीं पड़ सकती आप पढ़ाई करें और उच्च शिक्षा के लिए हम आपको आर्थिक सहयोग करने के लिए तैयार हैं हरिशंकर वर्मा ने बच्चों को बताया कि अभी तक बहुत सारे बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए हमारी टीम द्वारा सहयोग किया गया है जिससे बहूत से बच्चे डॉक्टर हो गए हैं डॉक्टर इंजीनियर और अलग-अलग भागों में आज शासकीय सेवकों पर पदस्थ है।
कुर्मी समाज पाटन राज प्रधान युगल आडिल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम ग्रामीण अंचल से आते हैं ग्रामीण अंचल में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन लगभग नहीं के बराबर होता है जिसकी वजह से प्रतिभावान छात्रों को भी अपना लक्ष्य चुनने के लिए सही मार्गदर्शन का अभाव हो जाता है शासकीय स्कूल में पढे बच्चे बहुत उच्च विभागों में भी पदस्थ है बढ़व संगवारी संस्था को धन्यवाद व्यापित करते हुए आडिल ने कहा यह संस्था आज लगभग 80 से ज्यादा बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक और बौद्धिक सहयोग कर रही है जिनके सहयोग से आर्थिक अभाव होते हुए भी बच्चे अपना भविष्य बनाने अध्ययन कर पाने में सक्षम हो रहे हैं राज प्रधान आडिल ने बताया की कुर्मी समाज के तत्वाधान में पाटन विधानसभा के सभी स्कूल और कॉलेज में इस तरह का आयोजन कराया जाएगा इस वर्ष यह हमारा दूसरा आयोजन है।
मंच संचालन श्रीमती रामेश्वरी परगनिहा सामाजिक कार्यकर्ता ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनभागीदारी समिति सेजस के अध्यक्ष अशोक शर्मा सरपंच रानीतराई सत्यनारायण टिकरिहा पंच अजय टिकरिहा पत्रकार टिकेंद्र वर्मा प्राचार्य सेजस पी ओइका के अलावा समस्त स्टाफ उपस्थित थे।








