त्रि दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता ओदरागहन मे आयोजन, जि पं सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू हुए शामिल

जामगांव आर- दक्षिण पाटन के खारून नदी के तट मे बसे ग्राम ओदरागहन मे चल रहा त्रि दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता मे मुख्य रूप से पहुंचे – कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, लक्ष्मीनारायण गंजीर व ग्रामीण बंधु मंचासिन रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने कहा कि मानस गान केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोक-संस्कृति, सामाजिक समरसता और परंपराओं को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से गांवों में सकारात्मक वातावरण बनता है और नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ती है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में भी हमारी परंपराओं का जीवित रहना ग्रामीण अंचलों की सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक सहभागिता का प्रमाण है। जिला पंचायत द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बल्कि ग्राम ओदरागहन की सांस्कृतिक पहचान और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी धरोहर है। जिससे भविष्य में मानस गान, भजन-कीर्तन, सामाजिक बैठकें एवं विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी मानस मंडलियों को शुभकामनाएं देते हुए सभापति ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं और लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की एकजुटता और सहयोग की सराहना की।
इस कार्यक्रम के पदाधिकारी – श्री लक्ष्मीनारायण गंजीर,बीरसिंह साहू,बेदूराम, कृष्णा,दिलीप हिरवानी,वरुण कुमार,नरेंद्र कुमार, मिलाप साहू,कुंवरसिंह,गिरधर साहू,इतवारीराम,राजेश साहू,भूमिका गंजीर,कुसुमलता साहू,भोजबाई साहू,कमलेश पेंटर,तामेश्वर साहू,मिलेश गंजीर, अभिषेक सेन, कमलेश यादव, खिलेश गंजीर, श्रीराम साहू सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे!








