अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में हुआ बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती पूजन वंदन भजन कार्यक्रम का आयोजन

अम्लेश्वर : शिवपार्क कॉलोनी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शिवमन्दिर प्रबंधन समिति द्वारा शिवमन्दिर परिसर में मां सरस्वती पूजन वंदन भजन कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया । उक्त जानकारी देते हुए शिवमन्दिर प्रबंधन समिति के मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैलचित्र में पूजा अर्चना किया गया , पश्चात मां शारदे की वंदना — हे शारदे मां हे शारदे मां अज्ञानता से हमें टार दे मां प्रस्तुत किया गया , फिर भजन की प्रस्तुति हुई ।

बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की विशेष पूजा की जाती है , यह दिन विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और विद्या के उत्सव के रूप में मनाया जाता है देवी सरस्वती को बुद्धि , वाणी और शिक्षा की अधिष्ठात्री देवी माना गया है ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से शिवपार्क कॉलोनी के अध्यक्ष श्री मोरध्वज साहू , पंडित राजकिशोर भट्ट , ललित कुमार बिजौरा , पी.एन.शर्मा , गिरधर साहू , महेश निषाद , एन.एल.यादव सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं , विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!