अम्लेश्वर भाजपा मंडल में आम बजट का सीधा प्रसारण, कमलेश चंद्राकर ने कहा विकसित भारत का बजट
अम्लेश्वर : भाजपा अमलेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओ ने नगर पालिका अमलेश्वर के सभा कक्ष में भारत सरकार के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट लोकसभा दिल्ली में पेश किया जा रहा है जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने कहा कि केंद्रीय बजट देश को विकसित भारत की ओर ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि टैक्स सुधार, बुनियादी ढांचे पर निवेश और सामाजिक कल्याण योजनाओं से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।



इस अवसर पर जिला ला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर,पालिका के पी आई सी मेंबर डॉ आलोक पाल, राजू सोनकर, सोहन निषाद, भाजपा नेता अजीत ठाकुर,समाज सेवी पवन खंडेलवाल सहित भाजपा मंडल अम्लेश्वर के कार्यकर्ता और उपस्थित नागरिकों की मौजूदगी रही।



