अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाई

जो राम का नही वो किसी काम का नही – खेमिन साहू पूर्व सरपंच

पाटन सेलूद/ग्राम सेलूद में सुबह सुबह प्रभातफेरी के आयोजन विगत 41 दिन पूर्व से हुआ था उसका त्रिदिवसीय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता मंच पर आज सुबह समापन हुआ l सबके सहयोग से श्री राम टोली सेलुद के माध्यम से अनवरत 41 दिनों तक सेलुद में राम नाम सहित सभी आराध्य देवों का वंदन करते हुए प्रभात फेरी संचालित रहा। इस प्रभात फेरी में सबने अपना बहुमूल्य योगदान दिया, सभी ने अपनी कला, क्षमता के अनुरूप सहयोग करके गांव के हर गलियों को भक्तिमय राममय बना दिया। सुंदर वंदना, हनुमान चलिसा, भजन, सेवागीत की प्रस्तुति रमेश देवांगन, ललिता वर्मा, सीताराम यादव, पीताम्बरी साहू, ललिता बनपेला, लोकनाथ साहू, जयदीप साहू, आशा वर्मा, अनीता देवांगन सहित सभी सदस्यों की भरपूर सहभागिता रही। वाद्य यंत्रो के साथ अमरचंद साहू, नरसिंह देवांगन, नरोत्तम साहू, ठाकुर राम साहू, मन्नू साहू सुरेन्द्र बंछोर के सँग सबने भी तालियों के साथ अपना भरपूर योगदान दिया। ध्वज वाहक के रूप में नन्हे मुन्ने बालक बलिकाओं ने भी हमारी प्रभातफेरी का अगुवाई किया। इस पुरे 41 दिवसीय प्रभात फेरी मे श्रीमति खेमिन साहू पूर्व सरपंच, टामन साहू, खेमलाल साहू, कृष्ण कुमार साहू, अशोक यादव, लक्ष्मण वर्मा, नरेश साहू, कौशल बनपेला, अनिल बनपेला, कृष्णा साहू, मेघनाथ साहू, प्रकाश साहू, नंदकुमार तिवारी, टी. पी. शर्मा (शिक्षक), रोमण दास वैष्णव, उमेश सिन्हा घनश्याम कश्यप, दिनेश बरहरे, जयन्त साहू, महेश्वर बंछोर, दीपक भाई टांक, लाल बहादुर सिंग, खेमिन साहू, भोज साहू, गोदावरी साहू, सुनीता ठाकुर, शैल साहू, रुखमणि सेन, राजेश्वरी साहू, सुभद्रा साहू, धारणी जैन, योगेश्वरी साहू, अनुसूईया बंछोर, लोचन कश्यप, कुमारी कश्यप, मिना कश्यप, सुमन सेन सहित गांव के रामभक्तों ने अपना कीमती समय निकाल कर, अपने घर के काम को छोड़कर इस प्रभात फेरी को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रमेश देवांगन ने कहा कि रामकाज किये बिनु मोहि कहा आराम, जो राम के नही वो हमारे किसी काम का नही।

खेमिन साहू ने कहा कि समस्त ग्रामवासियों को धन्यवाद देना चाहती हूँ जिनका टोली को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग मिला। जब प्राभातफेरी टोली आपके मुहल्ले या आपके घर के दरवाजे के पास से निकलती थी तो आप अपने दरवाजे के पास खड़े होकर अभिवादन करते थे।उस पल में पूरी टोली अभिभूत और आनन्दित हो जाती थी।

खेमलाल साहू ने कहा कि उक्त आयोजन प्रति वर्ष आयोजित होते रहेगा जिसमे सनातन और हिन्दू धर्म के मानने वाले लोग जुड़कर कार्य करते रहेंगे।हम मुह में राम बगल में छुरी वाला कार्य नही करेंगे।किसी भी धर्म य सम्प्रदाय के प्रति सकारात्मक भावना से काम करना अनिवार्य है।सभी धर्मों का मान रखना हम सबका कर्तव्य हैं। पत्रकार साथियों को भी आभार एवं धन्यवाद देना चाहते है जिनकी कलम से लिखी बातों से प्राभातफेरी की चर्चा सेलूद सहित पूरे अंचल में हो रही हैं।

कृष्ण कुमार ने कहा कि इस पावन पुनीत कार्य के लिए श्री राम टोली सेलुद आप सभी का सदैव आभारी रहेगा। हमें पूरा विश्वास है कि भविष्य में यदि हमें किसी धार्मिक अवसर पर प्रभात फेरी करने का सौभाग्य मिला तो श्री राम टोली सेलुद को आप सभी का भरपूर सदैव मिलता रहेगा। टामनलाल साहू ने कहा कि भगवान रामचंद्र जी से प्रार्थना करता हूँ कि आप सबका जीवन खुशियों से, वैभव से, धन धान्य से, भरी रहे आप सभी की मनोकामना पूर्ण हो। ललिता वर्मा ने कहा कि सेलूद गांव में लगातार धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं जिसमे हमारी गांव की बहने बढ़चढ़कर भाग लेती हैं। कौशल बनपेला ने जानकारी दिया कि आगामी 11 अप्रैल से 14 अप्रैल को पुनः सेलूद में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और शिव पुराण की कथा का आयोजन होने जा रही है जिसमे पुनः प्राभातफेरी का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!