अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

डाकघर बना जनकल्याण का केंद्र, विशेष जनसेवा शिविर में योजनाओं का सीधा लाभ — कीर्ति नायक 

पाटन। भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत शाखा डाकघर जामगांव (एम) एवं उप डाकघर पाटन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 14 फरवरी 2026, शनिवार को जामगांव (एम) में एक विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस विशेष शिविर में आम नागरिकों को डाकघर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मौके पर ही सेवाएँ प्रदान की गईं। शिविर के दौरान नया खाता खोलने, मोबाइल नंबर अपडेट, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का निःशुल्क आधार निर्माण, IPPB खाता, रोज़गार गारंटी, पेंशन, छात्रवृत्ति खाता सहित अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई एवं पात्र हितग्राहियों के खाते भी खोले गए।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ परिमंडल एवं दुर्ग संभाग के डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकतम लाभ लेने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि “डाकघर आज केवल पत्र-व्यवहार तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह आमजन के लिए बैंकिंग, पेंशन, छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा का एक सशक्त केंद्र बन चुका है। इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों की उपस्थिति रही और लोगों ने डाक विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का उत्साहपूर्वक लाभ उठाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!