निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन, 23 फरवरी को झींठ में

अम्लेश्वर। जनहित को ध्यान में रखते हुए 23 फरवरी 2026, सोमवार को पाटन ब्लॉक के ग्राम झींठ स्थित साहू भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में आम नागरिकों के लिए निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, निःशुल्क दवा वितरण, शुगर एवं बीपी की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें दान किया गया रक्त सिकलिंग एवं थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।



शिविर के दौरान बिलासा डायग्नोस्टिक की ओर से कराए जाने वाले ब्लड टेस्ट पर 65 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इस विशेष छूट के अंतर्गत 100 रुपये का टेस्ट मात्र 35 रुपये में उपलब्ध होगा, जिससे आमजन को किफायती दर पर जांच की सुविधा मिल सकेगी।
कार्यक्रम के आयोजक एवं झींठ सरपंच राजू साहू ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने एवं रक्तदान कर जरूरतमंद बच्चों के जीवन बचाने में सहयोग करने की अपील की है।
— जारीकर्ता
जनसंपर्क / आयोजन समिति
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर,



