जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण, क्षेत्रवासियों का जताया आभार
अम्लेश्वर। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 की लोकप्रिय जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर समस्त क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही उनका सतत प्रयास रहा है। उन्होंने बताया कि जनसेवा के इस दायित्व में उन्हें लगातार लोगों के बीच पहुँचकर कार्य करने का सौभाग्य मिला और क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होता रहा।



श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि शासन की योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इसी क्रम में क्षेत्र के प्रत्येक सुख-दुख के कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता के साथ खड़े रहने का अवसर मिला, जिसे वे अपना सौभाग्य मानती हैं।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी वे इसी समर्पण और सेवा भाव के साथ क्षेत्रवासियों के साथ खड़ी रहकर शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास करती रहेंगी।



