अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिवाजी महाराज केवल इतिहास नहीं, राष्ट्र चेतना हैं — कीर्ति नायक

देव बलोदा। छत्तीसगढ़ मनमा कुर्मी समाज ग्राम इकाई देव बलोदा एवं युवा कुर्मी मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बाजार चौक, देव बलोदा में किया गया।

इस अवसर पर शिवाजी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में उनके शौर्य, नेतृत्व, सुशासन, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण जैसे गुणों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिवाजी महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना हैं। उनके आदर्श आज भी हमें स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने युवाओं से शिवाजी महाराज के विचारों को आत्मसात कर समाज और देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि निर्मल कोसरे मेयर चरौदा भिलाई, सभापति कृष्णा चंद्राकर,युवा नेता चैतन्य बघेल, सुजीत बघेल सहित कई वरिष्ट जनों की गरिमामई उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन का समापन शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!