दुर्ग सांसद विजय बघेल करेंगे पाटन ब्लॉक की सेवा सहकारी समितियों में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन
पाटन। छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड की निधि से पाटन ब्लॉक की विभिन्न सेवा सहकारी समितियों में सेड निर्माण, बाउंड्री वॉल सहित अन्य विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम 24 फरवरी को संपन्न होगा। यह कार्यक्रम दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियां स्थानीय सेवा सहकारी समितियों द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर पाटन क्षेत्र की विभिन्न सेवा सहकारी समितियों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन धान खरीदी केंद्र सावनी में किया जाएगा। वहीं, दक्षिण पाटन क्षेत्र की सोसाइटियों में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों के लिए धान खरीदी केंद्र केसरा में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
विजय बघेल, सांसद, दुर्ग लोकसभा
अध्यक्षता जीतेंद्र वर्मा,प्रदेश मंत्री, भाजपा
विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र कौशिक जिलाध्यक्ष, भाजपा
विशेष अतिथि श्रीमती कीर्ति नायक
जनपद अध्यक्ष, पाटन श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर
सभापति, जिला पंचायत, दुर्ग,श्रीमती कल्पना नारद साहू सभापति, जिला पंचायत, दुर्ग
कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत, पाटन
राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि राजेश चन्द्राकर सांसद प्रतिनिधि कमलेश चन्द्राकर
मंडल अध्यक्ष, अमलेश्वर ज्योति प्रकाश साहू मंडल अध्यक्ष, दरबारमोखली कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष, जामगाँव आर,श्रीमती रानी बंछोर मंडल अध्यक्ष, पाटन सहित समस्त जनपद सदस्यगण
सरपंचगण समिति अध्यक्षगण की गरिमामई उपस्थिति रहेगी।
इन विकास कार्यों से क्षेत्र की सेवा सहकारी समितियों की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी तथा किसानों और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समिति पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।



