अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा दुर्ग की जिला कार्यकारिणी घोषित, धर्मेंद्र सोनकर उपाध्यक्ष तो सुरेंद्र साहू बने महामंत्री

अम्लेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही तथा जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के अनुमोदन से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला दुर्ग की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लेखन सिन्हा द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी में अजय उमरे, दिनेश देशमुख, ओ.पी. रजक, सुखदेव देवांगन, श्री कमलेश हिरवानी एवं धर्मेन्द्र सोनकर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सुरेन्द्र साहू एवं सानिध्य चन्द्राकर को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वहीं मलखान सिंह लोधी, भारतेंदु गौतम, संदीप कहार, गौरव मदरिया, रमेश वर्मा, चेतन (चिन्टू) सिन्हा तथा राजू देशमुख को मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रेम देवांगन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नवगठित जिला कार्यकारिणी से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पिछड़ा वर्ग समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!