भाजपा दरबार मोख़ली मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान सविता साहू को
पाटन। भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी के मार्गदर्शन में, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी तथा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही एवं जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के अनुमोदन से भाजपा महिला मोर्चा दुर्ग के जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा किया गया जिसमें दरबार मोख़ली मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पद की नवीन दायित्व ग्राम मटंग निवासी श्रीमति सविता साहू को मिला है।
इस नवीन दायित्व मिलने पर मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू एवं महामंत्रीद्वय डॉ. सुरेश साहू, भागवत सिंहा,वरिष्ठ भाजपा नेता पोसुराम निर्मलकर, उपाध्यक्ष आशीष बंछोर,नीलमणि साहू,संतोषी देशलहरे,दुर्गा वर्मा,कोषाध्यक्ष राजू वर्मा ,गोलू चंद्राकर,पुष्कर साहू सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इनकी नियुक्ति पर हर्ष जताया है।








