अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
सांकरा इंडियन गैस गोदाम में आपूर्ति हुई सुचारू, उपभोक्ताओं को मिलने लगे सिलेंडर

अम्लेश्वर। अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत स्थित सांकरा स्थित Indian Gas के गोदाम में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था अब सुचारू रूप से प्रारंभ हो गई है। पूर्व में आए तकनीकी फॉल्ट के कारण उपभोक्ताओं को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ा था, जिसे अब पूर्णतः सुधार लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को अब नियमित रूप से गैस टंकी उपलब्ध कराई जा रही है। एजेंसी स्तर पर तकनीकी समस्या के समाधान के बाद वितरण प्रक्रिया सामान्य हो चुकी है और किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति नहीं है।






