अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सामाजिक समरसता का पर्व है होली – प्रणव शर्मा फूलों की होली खेलकर प्राकृतिक होली को बढ़ावा देने की कोशिश

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा जी अपने गृहग्राम नारायणपुर(घुघुवा क) में अपने उद्बोधन में क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी और होली के त्योहार को सामाजिक समरसता का उत्सव बताया जहां लोग ऊंच नीच, अमीर गरीब और जातिगत भेदवाद को छोड़कर एक दूसरे के साथ घुल मिल कर होली खेलते हैं । यह आयोजन विद्यासागर एवं युवा साथीगण और ग्रामवासियों द्वारा रामायण एवं मानसगाण समिति, शितला सेवा समिति, श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति,
यंग स्टार ब्वॉयस क्लब, महावीर युथ क्लब व समस्त महिला स्व. सहायता समूह के सहयोग से आयोजित संगीतमय फूलों की होली मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गया जिसमें केमिकल युक्त गुलाल को इस्तेमाल नहीं किया गया जिससे पर्यावरण और सेहत पर बुरा असर पड़ता है, फूलों के साथ हर्बल गुलाल से होली खेलने को प्रोत्साहित किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती शैलेंद्री ढालसिंह साहू ने की विशिष्ट अतिथि श्री शिवनारायण शर्मा जी (उप-सरपंच घुघुवा क), श्रीमति डाकेश्वरी ठकेन्द्र धनकर जी(पूर्व सदस्य ज.पं.), श्री लोकेश्वर साहू जी (पूर्व सरपंच),
श्रीमति हेमलता साहू जी(पूर्व सरपंच), श्रीमति आशा- निषाद जी(पूर्व उपसरपंच), श्री गंगाराम साहू जी(समाजसेवी), श्री ओगी राम साहू जी(समाज प्रमुख), श्री पूनित राम भारती जी (समाज प्रमुख), श्री रमेश यादव जी(समाज प्रमुख), श्री रामनारायण निषाद जी(समाज प्रमुख), श्री मनोज साहू जी (समाजसेवी), श्री घनश्याम ठाकुर जी(समाजसेवी), श्री थानेश्वर साहू जी(समाजसेवी), श्री जीवनलाल साहू जी(समाजसेवी), श्री जागृति साहू जी(समाजसेवी), श्री रूपनारायण साहू जी(ठेकेदार), श्री पंचू यादव जी(वरिष्ठ यादव समाज), दुर्वासा साहू(अध्यक्ष साहू समाज करसा) रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण पूजा अर्चना कर किया गया, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगीतमय फूलों की होली रही, जगन बाबा जस्ट नाइट की संगीत प्रस्तुति ने सभी का मनमोहा, इस अवसर पर प्रशांत शर्मा, रामदेव साहू, दीपक शर्मा, मनीष कपूर, योगेश शर्मा, राजकुमार साहू, फगुआ संतोष साहू, गिरधारी साहू एवं समस्त ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!