पाटन ब्लॉक के रानीतराई क्षेत्र में हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया रंगों का महापर्व होली

रानीतराई। पाटन ब्लॉक के रानीतराई क्षेत्र में रंगों का महापर्व होली हर्ष, उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। होली के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी होली के रंग में सराबोर नजर आए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहा। असामाजिक तत्वों पर जिला पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही थी, जिसके कारण होली का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सामूहिक रूप से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पूरे रानीतराई अंचल में भाईचारे और आपसी प्रेम का सुंदर संदेश देखने को मिला।








