अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा लखपति दीदी बनकर देश और राज्य का नाम रोशन कर रही हैं महिलाएं

रानीतराई। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती साहू ने अपने संदेश में कहा कि महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में महिलाओं के विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं, जिससे महिलाएं परिवार और समाज के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रही हैं और लखपति दीदी बनकर देश और राज्य का नाम रोशन कर रही हैं।
श्रीमती साहू ने क्षेत्र की सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!