अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभापति नेहा बाबा वर्मा ने नगर की महिलाओं को दी बधाई

पाटन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन की सभापति एवं वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने नगर सहित अपने वार्ड की समस्त माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि “नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है। महिलाओं के त्याग, समर्पण और परिश्रम से ही परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, खेल और सामाजिक क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।”

किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर निर्भर करती है। महिलाओं को समान अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर कार्य करना चाहिए।

उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 सहित नगर की सभी महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए पुनः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!