अम्लेश्वर वार्ड क्रमांक 03 में स्ट्रीट लाइट का भूमिपूजन, अंधेरे से मिलेगी राहत
अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03 में स्ट्रीट लाइट का भूमिपूजन किया गया। लंबे समय से वार्डवासी अंधेरे में रहने को मजबूर थे। वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण निवासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।


स्ट्रीट लाइट लगने से अब वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही इस समस्या से निजात मिली है। नगर पालिका अम्लेश्वर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोग लंबे समय से परेशान थे और कई बार पालिका के चक्कर भी लगा चुके थे। आज स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान होने से मोहल्ला वासियों में खुशी का माहौल है।
मोहल्ला वासियों ने आगे भी इसी तरह वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, वार्ड पार्षद राजू सोनकर, पार्षद डॉ. आलोक पाल सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








