छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल में, पुन: प्रदेश संयोजक बने द्वारिका प्रसाद साहू
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल के प्रदेश संयोजक के रूप में द्वारिका प्रसाद साहू को पुनः नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री साहू पूर्व में भी आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।


श्री साहू की कार्यशैली, अनुभव और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से समाज की आने वाली पीढ़ी और युवाओं को मिलेगा तथा संगठन को डिजिटल माध्यमों से और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
द्वारिका प्रसाद साहू के आईटी सेल के प्रदेश संयोजक बनने पर प्रदेश भर के सामाजिक पदाधिकारियों एवं युवाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सामाजिक युवाओं ने कहा कि द्वारिका भैया लगातार समाज के विभिन्न कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। समाज के प्रति उनकी जागरूकता और सक्रियता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।








