अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स का धरना प्रदर्शन

पाटन। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज रायपुर के आव्हान पर 20 मार्च 2026 को प्रदेश; जिला व तहसील स्तर पर पेंशनरों की पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है।

पेंशनर समाज पाटन के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह वर्मा जी ने बताया कि पेंशनरों की लंबे समय से लंबित जायज मांगों के निराकरण नहीं होने से बजट सत्र में कोई निर्णय नहीं लिए जाने के कारण दिनांक 20 मार्च 2026 दिन -शुक्रवार को 12:00 से 4:00 बजे तक जनपद पंचायत के सामने मैदान पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन को मांग पत्र ज्ञापन सौंपेंगे अध्यक्ष श्री वर्मा जी ने पाटन तहसील के समस्त पेंशनरों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाएं

पेंशनर्स की प्रमुख मांग —

1. पेंशनरी भुगतानों के लिए छ.ग.व म.प्र. सहमति की प्रक्रिया समाप्त करने।

2. केंद्र के समान 1 जनवरी एवं 1 जुलाई से पेंशनरों को राहत पेंशन दिया जाए।

3. छठवें वेतनमान के अनुसार 32 माह के एरियर्स का भुगतान।

4. सातवें वेतनमान के अनुसार 27 माह के एरियर्स का भुगतान।

5. पेंशनर्स कल्याण निधि से पेंशनरों को चिकित्सा व्यय का भुगतान।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!