चैत्र नवरात्र पर मां वृंदा देवी धाम में 204 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित, श्रीमद् भागवत कथा का हो रहा है भव्य आयोजन

दुर्ग। मां वृंदा देवी डिंडा कपाट धाम आगेसरा (पाटन) में चैत्र नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर मनोकामना ज्योत प्रचलन किया गया है। इस अवसर पर कुल 204 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित की गई हैं। साथ ही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आज दूसरा दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।


श्रीमद् भागवत कथा का वाचन आचार्य पंडित उत्कर्ष शर्मा जी (ज्योतिषाचार्य एवं कथा वाचक) द्वारा किया जा रहा है, जिनके मुखारविंद से भक्तगण कथा का रसपान कर रहे हैं। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां वृंदा देवी के दर्शन कर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
यह धार्मिक आयोजन 25 मार्च 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। इसके उपरांत 26 मार्च को महा अष्टमी के अवसर पर हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा 27 मार्च को महानवमी के दिन विधिवत विसर्जन कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
उक्त जानकारी ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रमाकांत साहू द्वारा मीडिया को प्रदान की गई।








