भव्य “भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव–2026” का आयोजन, समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का होगा सम्मान
कानाकोट/पाटन। तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत जामगांव परिक्षेत्र में स्थानीय साहू समाज कानाकोट के द्वारा 05 अप्रैल 2026, रविवार को “भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव–2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर माता कर्मा की 1010वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी, साथ ही समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे मंगल आरती के साथ होगा। इसके पश्चात कलश यात्रा, माता कर्मा की महाआरती, स्वागत एवं सम्मान समारोह तथा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल 7:00 बजे दीप प्रज्वलन एवं संध्या आरती तथा रात्रि 8:00 बजे सम्मान समारोह संपन्न होगा। कार्यक्रम का समापन रात्रि 9:00 बजे प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल (सांसद, दुर्ग) उपस्थित रहेंगे, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़) अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मान. लालेश्वर साहू के द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि होंगे डॉ नीरेंद्र साहू अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ रायपुर।अध्यक्षता करेंगे जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू।
इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों के अनेक विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएंगे।

आयोजक समिति ने समस्त समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में मंच का संचालन खेम लाल साहू पुर्व महासचिव तहसील साहू संघ पाटन करेंगे।
उक्त जानकारी मीडिया को परिक्षेत्रिय अध्यक्ष जामगांव आर पारखत साहू एवं इकाई अध्यक्ष भोजराम साहू ने संयुक्त रूप से शेयर किया है।



