अम्लेश्वर नगर वार्ड 11 में विकास की रखी गई नींव, नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 में विकास की दिशा में एक शुरुआत करते हुए उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू द्वारा नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर पूर्व पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू, ग्राम अध्यक्ष अम्लेश्वर डीह चैनसिंह साहू, पार्षद डोमन यादव, पार्षद प्रतिनिधि गिरधर साहू, भागीराम साहू, तुलूराम साहू, जुगनू साहू, लखन साहू, गिरजानंद साहू, संतराम साहू, दिनेश वर्मा, सुरेश सिंह, जितेंद्र देवांगन, भूपेंद्र साहू, युगल वर्मा सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
यह कार्य केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि वार्ड 11 के समग्र विकास का मजबूत संकल्प है। कृष्णा पूरी एवं आसपास के क्षेत्रों को अब वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलने की उम्मीद है।
वार्डवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र को विकास की नई दिशा देने की दिशा में यह पहल आने वाले समय में एक नई मिसाल स्थापित करेगी।उक्त जानकारी मीडिया को खिलेश्वर चक्रधारी पूर्व पार्षद ने शेयर किया है।








