अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

“गांव चलो-घर चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम सांकरा में किया जनसंवाद”

अम्लेश्वर। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल अम्लेश्वर द्वारा “गांव चलो-घर चलो” अभियान के तहत ग्राम सांकरा में व्यापक जनसंपर्क किया गया। अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी दयानंद सोनकर तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उन्हें योजनाओं का लाभ और उनसे जुड़ी जानकारी प्रदान की।

ग्रामीणों ने सरकार द्वारा आमजन के लिए चलाई जा रही योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि इन योजनाओं से उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर छोटू यादव (बूथ अध्यक्ष), मनहरण सिंगौर (सांसद प्रतिनिधि), तुलाराम सिंगौर (पंच), महेंद्र पारधी (पंच), कामता सिंगौर, तिहारु बघेल, यशवंत जांगड़े, उग्रसेन सिंगौर, पिंटू यादव, राजकुमार सिंगौर, विकास सिंगौर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!