अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

“गांव चलो घर चलो अभियान के तहत रानीतराई क्षेत्र में भाजपा का जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित”

रानीतराई। प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के द्वितीय चरण में “गांव चलो घर चलो अभियान” के अंतर्गत ग्राम असोगा, कौही, बोरेन्दा एवं रानीतराई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से महतारी वंदन योजना के अंतर्गत केवाईसी प्रक्रिया, प्रधानमंत्री आवास योजना, जी राम जी योजना, नल-जल योजना सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जामगांव आर कमलेश साहू, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, पुर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, भाजपा नेत्री श्रीमती चंद्रीका साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष लुभम बंछोर, महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कौशल जंगीर, ऐसी मोर्चा अध्यक्ष गंगाराम जोसी, मंडल उपाध्यक्ष गुमान साहू सहित कोवेंद्र साहू, हेमंत निर्मलकर, छावेंद्र अंगारे, रमेश टंडन, लीना साहू, सुरेश साहू, योगेश्वर साहू, संतोष साहू, सोहन साहू, मुकेश साहू, नारद पाल, ईश्वर यादव, पुराणिक साहू, यसवंत साहू, कामेश निर्मलकर, रमेश साहू, पुरुषोतम साहू, पितेश साहू, अश्वनी साहू, आकाश यादव एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!