अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अम्लेश्वर प्रेस क्लब की वार्षिक बैठक सम्पन्न, जनहित मुद्दों पर सक्रिय भूमिका जारी रखने का संकल्प

अम्लेश्वर। दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के प्रेस क्लब द्वारा वार्षिक गतिविधियों को लेकर पारस होम मगरघटा में 09 अप्रैल दिन गुरुवार को शाम 5:00 बजे आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी प्रथम अध्यक्ष करन साहू द्वारा सदस्यों के बीच प्रस्तुत की गई।

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अम्लेश्वर प्रेस क्लब के गठन के बाद से ही क्षेत्र एवं नगर पालिका से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों के जनकल्याणकारी योजनाओं को लेखनी के मध्यम से और जनसंपर्क कार्यालय की खबरों को आम जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।साथ ही लगातार जनहित के विषयों को प्रकाशित कर शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है तथा आम लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परस साहू एवं शिक्षक ललित बिजौर उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात भोजन उपरांत समापन की घोषणा की गई।

इस अवसर पर डॉ. अश्वनी साहू, नारायण वर्मा, होरी साहू, राणा, महेंद्र साहू, प्रीतम चंद्राकर सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!