अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा का “गांव चलो बस्ती चलो”अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत तरीघाट में लाभार्थियों से किए जनसंवाद

पाटन। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पखवाड़ा के द्वितीय चरण में “गांव चलो घर चलो अभियान” के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत तरीघाट में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश,जिला, मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों द्वारा गांव में निवासरत वरिष्ठ जनों एवं हितग्राहियों से मिलकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनका सम्मान किया गया एवं केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा मिल रही योजनाओं का जानकारी से भी अवगत कराया गया। साथ ही साथ जनसंवाद के माध्यम से किन-किन लाभार्थियों को क्या क्या लाभ मिला है, इन बातों का भी विस्तार से चर्चा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमति भावना निषाद जनपद सदस्य,कार्यक्रम प्रभारी श्रीमति चंद्रिका साहू सरपंच ग्राम पंचायत तरीघाट एवं जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, श्रीमति दिव्या कलिहारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू,मंडल महामंत्री डॉ. सुरेश साहू,जनपद सदस्य रामसुमेर ठाकुर,पार्षद केवल देवांगन,विष्णु निषाद,उपसरपंच प्रकाश गिर गोस्वामी, अतेश्वर गोस्वामी, देवनारायण साहू,नेहरू साहू,उमा साहू,राधा सिंहा,जय सेन, बुधा साहू,वीणा साहू, शैलेन्द्री सिंहा, झमिता साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!