घुघवा में बूथ कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न, संगठन सशक्त बनाने पर जोर, ब्लॉक और मंडल अध्यक्ष रहे मौजुद
अम्लेश्वर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन अंतर्गत जमराव महुदा सेक्टर के ग्राम घुघवा में बूथ कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन साहू, सचिव युगलकिशोर साहू, मंडल अध्यक्ष जीतू पटेल, कांग्रेस कार्यकर्ता परसराम साहू एवं सेक्टर प्रभारी सोहन सोनकर की विशेष उपस्थिति रही।



इस दौरान ग्राम घुघवा में बूथ कमेटी का गठन किया गया, जिसमें बूथ अध्यक्ष के रूप में तुकाराम साहू, ग्राम प्रमुख के रूप में गेंदलाल सोनकर तथा उपाध्यक्ष के रूप में रोहित सोनकर की नियुक्ति की गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ग्राम घुघवा के सभी 12 वार्डों में तीन-तीन सदस्यों की टीम गठित कर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान की जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे किसान और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है और घरेलू खर्चों पर महंगाई का भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कई वादे, जैसे सस्ती गैस उपलब्ध कराना, आज तक पूरे नहीं हुए हैं।
मंडल अध्यक्ष जीतू पटेल ने संगठन को मजबूती देने हेतु कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच अनुज सोनकर, रोहित सोनकर, चुम्मन लाल सोनकर, हेमंत कुमार ध्रुव, अर्जुन सोनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



