अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आपत्तिजनक वीडियो के खिलाफ नगर कांग्रेस का प्रदर्शन, थाना पाटन में सौंपा ज्ञापन

पाटन। नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज थाना पाटन, जिला दुर्ग पहुंचकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो के संबंध में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध एक भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित किया जा रहा है। इस वीडियो के माध्यम से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आम जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

कांग्रेसजनों ने संबंधित वीडियो का लिंक भी पुलिस प्रशासन को सौंपते हुए मांग की कि वीडियो अपलोड करने और उसे वायरल करने वाले व्यक्तियों की तत्काल पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो नगर कांग्रेस कमेटी पाटन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!