अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कुम्हारी में अधूरे विकास कार्यों से जनता में आक्रोश, पुलिया निर्माण जल्द पूरा करने की मांग

कुम्हारी। दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र में विकास कार्यों के अधूरे रहने से आम नागरिकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद पुलिया और सड़क निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य आज भी अधूरे हैं, जिससे लोगों को दैनिक आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासनकाल में परसदा रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए टोल प्लाजा कुम्हारी तक पहुंच मार्ग का निर्माण किया गया है, ताकि लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। लेकिन इस मार्ग में एक महत्वपूर्ण पुलिया का निर्माण अधूरा होने के कारण विशेषकर बारिश के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस अधूरे पुलिया निर्माण को पूर्ण कराने में जनप्रतिनिधि असफल साबित हो रहे हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग भी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मिली जानकारी के अनुसार उक्त पुलिया रेलवे की जमीन पर स्थित है, जिसके कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रेलवे विभाग आम नागरिकों के विकास में सहयोग नहीं करना चाहता, या फिर इस दिशा में कोई ठोस पहल ही नहीं की गई है।

इस विषय को लेकर कई बार सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। परिणामस्वरूप आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, और बरसात के समय दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि क्या जनप्रतिनिधि प्रदेश और केंद्र सरकार के समन्वय से इस समस्या का समाधान करने में असमर्थ हैं, या फिर इस मुद्दे को गंभीरता से लिया ही नहीं जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने छत्तीसगढ़ शासन से अपील की है कि इस अधूरे पुलिया निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!