अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

चित्रसेन कलिहारी ने अपने जन्मदिन पर छात्र-छात्राओं का सम्मान और पौधरोपण कर दिया समाज को संदेश

पाटन। अनुसूचित जाति मोर्चा दुर्ग जिला मंत्री, अध्यक्ष झेरिया गाड़ा देवदास समाज दुर्ग एवं ग्राम पंचायत पतोरा के पंच व जनपद प्रतिनिधि चित्रसेन कलिहारी ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करते हुए 10वीं एवं 12वीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया।

इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के पश्चात ग्राम पंचायत पतोरा के युवा सरपंच भुनेश्वर साहू की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया।
इस आयोजन के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!