अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का गजमाला से सरपंच संघ के द्वारा भव्य स्वागत

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का गजमाला पहनाकर भव्य एवं जोशीला स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों में उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू, भुनेश्वर साहू, सतीश सफहा, चित्रसेन कलिहारी सहित अन्य सरपंचगण उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!