अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरराजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

चाकू की नोक पर लूट से अमलेश्वर में दहशत, पार्षद ने थाना प्रभारी से की कड़ी कार्रवाई की मांग

अम्लेश्वर। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। नगर पालिका अम्लेश्वर के वार्ड क्रमांक 05 निवासी टकेश्वर सोनकर पिता संतोष सोनकर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू की नोक पर डराकर मोबाइल का पावर बैंक एवं ₹5000 लूटकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है।घटना लगभग दोपहर 01बजे की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी की गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं, जिसकी फुटेज भी सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद दीपक घिड़ोडे ने थाना प्रभारी अमलेश्वर को अपने लेटर पैड पर लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ उचित एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद दीपक घिड़ोडे ने कहा कि अमलेश्वर क्षेत्र में लगातार चोरी, लूट एवं मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग की जाती है, बावजूद इसके असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।
घटना के बाद वार्ड क्रमांक 05 के नागरिकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तथा पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने एवं अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!