अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र साहू कल भरेंगे नामांकन, कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों से शामिल होने की अपील

अम्लेश्वर/पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक-04 से भारतीय जनता पार्टी ने सुरेंद्र साहू को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इस अवसर पर कल 18 मई को नामांकन फार्म जमा किया जाएगा।

अम्लेश्वर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों से विनम्र आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद प्रत्याशी सुरेंद्र साहू ग्राम पाहंदा (अ) बाजार चौक से हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात कार्यकर्ता एवं समर्थक के साथ मुलाकात करने ग्राम सांकरा पहुंचेंगे और समर्थकों के साथ जनपद पंचायत कार्यालय पाटन के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 10 बजे नामांकन दाखिल किया जाएगा। जिसमे सभी समर्थको और भाजपा कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आग्रह किया है।

इस नामांकन कार्यक्रम की तैयारियां अम्लेश्वर भाजपा मंडल द्वारा जोर-शोर से की जा रही हैं। सबको जनपद कार्यालय पाटन पहुंचने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!