अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मॉडल ग्राम पंचायत पतोरा में बिना अनुमति क्रेशर मशीन लगाने निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने दी कलेक्टर कार्यालय घेराव की चेतावनी

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत मॉडल ग्राम पंचायत पतोरा में बिना अनुमति क्रेशर मशीन लगाए जाने का मामला सामने आया है। सुशासन तिहार में आवेदन दिए जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्राम पंचायत प्रतिनिधि चित्रसेन कलिहारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि क्रेशर मशीन संचालन से संबंधित रॉयल्टी राशि अब तक ग्राम पंचायत में जमा नहीं कराई गई है, जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा अभी तक किसी प्रकार का अनुमति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है, इसके बावजूद क्रेशर मशीन लगाने हेतु निर्माण कार्य जारी है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि अतिशीघ्र निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मॉडल ग्राम पंचायत पतोरा में नया खदान खोला गया अथवा अवैध निर्माण कार्य नहीं रोका गया, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय दुर्ग का घेराव किया जाएगा।

इस संबंध में आगे की रूपरेखा ग्राम पंचायत सरपंच भुनेश्वर साहू एवं जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी के मार्गदर्शन में तय की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!