अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सरपंच प्रियालता महिपाल ने आंगनबाड़ी में कराया न्योता भोज, गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

रानीतराई, औंसर। ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी की सरपंच प्रियालता महिपाल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 औंसर में बच्चों एवं माताओं के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को खीर पुरी परोसा गया, वहीं गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सरपंच प्रियालता महिपाल ने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य और पोषण गांव के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों के खान-पान और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम में पिंगला भास्कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, उर्मिला डहरे सहायिका, कुसुम लता भास्कर, रूपाली भास्कर, सती गायकवाड़, ज्योति भारती, नेम कुमारी पटेल, रजमत ठाकुर, रामेश्वरी भारती, माधुरी सोनवानी, कविता कश्यप, राधा वैष्णव, रानी डहरिया, पूजा ठाकुर एवं माताएं उपस्थित रहे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक न्योता भोज में भाग लिया और आयोजन की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!