अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन जनपद क्षेत्र क्रमांक 4 के भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र साहू के बयान पर पलटवार, कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी साहू की जीत तय

पाटन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अश्वनी साहू,चुनाव प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत सभापति श्री मोनू साहू,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,कांग्रेस के जिला सचिव श्री दुलेश्वर साहू, श्री दिनेश साहू जी जनपद सदस्य, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री कल्याण सिंह साहू ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सुरेन्द्र साहू जो वर्तमान में जनपद पाटन क्षेत्र क्रमांक 4 के भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाये हैं; पूर्व जनपद सदस्य स्व. शैलेष साहू की धर्म पत्नी श्रीमती उर्वशी साहू को श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रत्याशी बनाकर बली का बकरा बना दिया है। यह बयान हास्यास्पद एवं नारी का अपमान है। बल्कि कांग्रेस पार्टी ने स्व. शैलेष साहू की पत्नी को प्रत्याशी बनाया है यह गौरव एवं सम्मान की बात है ताकि वे अपने पति स्व. शैलेष साहू जी के अधूरे सपनों को पूरा कर सके। विदित हो बालोद के पूर्व विधायक (भाजपा) मदन साहू के मृत्यु पश्चात् उनके स्थान में श्रीमती कुमारीबाई साहू जो मदन साहू की पत्नी को प्रत्याशी बनाया था।

श्री सुरेन्द्र साहू ने साहू समाज के सभ्य एवं सुसंस्कृत महिला का अपमान किया है उनके सपनों एवं हौसलों को रौंदने की कोशिश की है। बली का बकरा बनाये जाने का बयान देकर समस्त नारी शक्ति का अपमान किया है प्रजातांत्रिक मूल्यों का अपमान है। जबकि प्रजातंत्र में किसी व्यक्ति के व्यवहार एवं चाहनो वालों का समर्थन एवं स्वयं के हौसला के ऊपर निर्भर करता है। रही बात उर्वशी साहू का गांव एवं जनपद क्षेत्र की जनता का पूरा समर्थन एवं आशीर्वाद मिल रहा है। जिससे घबराकर अपनी पराजय मानकर बेतूका अनर्गल बयान देकर नारी शक्ति का अपमान कर रहे हैं जबकि एक विधवा नारी को संबल देना चाहिए।

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू अपने ही समाज के एक विधवा बहु को अपमानित करते हुए बली का बकरा जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है और समाज के अस्तित्व को भी नकार रहा है,कोई भी ब्यक्ति समाज से बड़ा नही है ।

आगे कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि असल में भाजपा की हालत जमीनी स्तर में बीते ढाई सालों में काफी कमजोर हुई है। वर्तमान में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी किसानों का दुख, धान बिक्री से लेकर खाद, यूरिया दवाई की खरीदी तक, लगातार डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली की दाम सुरसा की तरह बढ़ना, सभी आवश्यक रोजमर्रा के वस्तुओं के दामों में वृद्धि होना। सभी स्तर के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सरपंच खाली बैठे हैं, जबकि जिस समय वर्तमान जनपद प्रत्याशी पाहंदा गाँव के उपसरपंच थे उस समय श्री भूपेश बघेल जी की सरकार थी और पाहंदा गाँव में कई करोड़ रुपये का निर्माण कार्य हुए थे। पर आज सुरेन्द्र साहू काफी दुखी हैं क्योंकि किसी भी पंचायत में फूटी कौड़ी का काम नहीं है। वर्तमान समय के छ.ग. की भाजपा सरकार के प्रति आम लोगों में काफी आक्रोश है जिसके कारण भाजपा नेता, कार्यकर्ता, एंव स्वयं जनपद प्रत्याशी बहुत भयभीत हैं। हार के डर से श्रीमती उर्वशी साहू कांग्रेस प्रत्याशी को अपमानित कर रहे हैं। जिसमें भाजपा कभी सफल नहीं होगी। छत्तीसगढ़ की जनता आने वाले समय में फिर से श्री भूपेश बघेल की सरकार बनाना चाह रही है। “कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद”, “भूपेश बघेल जिन्दाबाद”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!