अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 18 से 24 जून तक, झीट में श्रद्धालु होंगे धर्मरस से सराबोर

अम्लेश्वर। पाटन ब्लॉक में आने वाले ग्राम झीट में आगामी 18 जून से 24 जून 2026 तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक धुव गोंड समाज आदिवासी भवन, पटेल मेडिकल के बाजू में, बाजार चौक, झीट में संपन्न होगा।

आयोजन समिति के अनुसार कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग एवं धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कथा के दौरान प्रतिदिन रामायण के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय एवं भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 18 जून को कलश यात्रा एवं शिव-पार्वती विवाह से होगी। 19 जून को राम जन्म उत्सव, 20 जून को अयोध्या कांड एवं भरत चरित्र, 21 जून को अरण्य कांड, 22 जून को सुंदर कांड एवं हनुमान कथा, 23 जून को किष्किंधा कांड एवं लंका कांड तथा 24 जून को उत्तर कांड, राज्य अभिषेक एवं राजतिलक के साथ कथा का समापन होगा।

इस धार्मिक आयोजन में विशेष सहयोग गीता सेवा संस्थान अमलीडीह एवं भुवन लाल सिन्हा का रहेगा। कार्यक्रम के आयोजक सरपंच रूपेंद्र राजू साहू, उपसरपंच, पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी झीट हैं।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!